देहरादून: आज सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की गई। इस दौरान प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।भेंट के दौरान विभाग से संबंधित समस्याओं, योजनाओं की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष विचार रखे गए। मुख्यमंत्री धामी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रभावी कार्य करने पर जोर दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करना चाहिए।इस अवसर पर सकारात्मक संवाद के साथ प्रदेश हित में कार्यों को गति देने पर सहमति बनी।
मुख्यमंत्री धामी से शिष्टाचार भेंट, विभागीय मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा ।
