बेटे को पूछताछ के लिए थाने बुलाया तो मोबाइल टावर पर चढ़ गई मां, रुद्रपुर में मचा हड़कंप

त्रिशूल चौक पर करीब ढाई घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस और दमकल की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला को सुरक्षित नीचे उतारा; महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला अचानक त्रिशूल चौक के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। महिला ने टावर से नीचे कूदने की धमकी दी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब ढाई घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।बेटे पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोपजानकारी के अनुसार, महिला मूल रूप से बागेश्वर जिले की रहने वाली है और वर्तमान में दिनेशपुर क्षेत्र के जगतपुरी में रहती है। महिला के बेटे पर एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद दिनेशपुर पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके बेटे को थाने बुलाया था।बताया जा रहा है कि बेटे को थाने से नहीं छोड़े जाने से नाराज होकर महिला रुद्रपुर पहुंची और त्रिशूल चौक के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला के इस कदम से मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।महिला के खिलाफ मुकदमा दर्जघटनाक्रम के बाद पुलिस ने महिला रेखा गोस्वामी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 226 और 285 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, इस घटनाक्रम के कारण सार्वजनिक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।फिलहाल पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है। वहीं, किशोरी की पहचान गोपनीय रखी गई है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *