वर्ष 10 माह का लंबा इंतजार हुआ खत्म, इन्द्रमणि नौटियाल की सकुशल घर वापसी पर राजदीप परमार ने जताई खुशीगोरसाड़ा में ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, नौटियाल परिवार के लिए भावुक और यादगार बना घर वापसी का पल।

उत्तरकाशी। गाजणा पट्टी के ग्राम सभा गोरसाड़ा निवासी आदरणीय श्री इन्द्रमणि नौटियाल जी के 9 वर्ष 10 माह के लंबे अंतराल के बाद सऊदी अरब से सकुशल अपने वतन एवं परिवार के बीच लौटने पर ब्लॉक प्रमुख डुण्डा श्री राजदीप सिंह परमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें एवं उनके समस्त परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राजदीप सिंह परमार ने कहा कि इन्द्रमणि नौटियाल जी की सकुशल घर वापसी पूरे परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि ग्राम सभा गोरसाड़ा, गाजणा पट्टी एवं समस्त क्षेत्र के लिए बेहद खुशी और भावुकता का क्षण है। लगभग एक दशक के लंबे इंतजार के बाद अपने प्रियजन को सकुशल अपने बीच पाना परिवार के लिए किसी अनमोल सौगात से कम नहीं है।

इस अवसर पर ग्राम सभा के ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। परमार ने कहा कि अपनों से दूर रहने का दर्द और वर्षों बाद परिवार के बीच लौटने की खुशी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती।उन्होंने माँ गंगा से प्रार्थना की कि इन्द्रमणि नौटियाल जी एवं उनके पूरे परिवार पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखें तथा उनके जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *