मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिये एएनएम को दिया प्रशिक्षणदो दिवसीय कौशल आधारित प्रशिक्षण में गर्भावस्था की जटिलताओं की पहचान, सुरक्षित प्रसव और नवजात देखभाल के सिखाए गुर

मातृ एवं नवजात शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से एएनएम को कौशल आधारित प्रशिक्षण दिया गया।

उत्तरकाशी होटल शिवलिंगा में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में डुंडा और चिन्यालीसौड़ ब्लॉक की 36 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।हिमालयन इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट (एचआईएचटी), जॉली ग्रांट के ग्रामीण विकास संस्थान (आरडीआई) ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से प्रशिक्षण आयोजित किया।

इसमें एएनएम को गर्भावस्था के दौरान गुणवत्तापूर्ण देखभाल, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की समय पर पहचान और प्रबंधन, सुरक्षित प्रसव की तैयारी तथा नवजात शिशु की आवश्यक देखभाल के बारे में जानकारी दी गई।प्रशिक्षण में सिमुलेशन आधारित और कौशल केंद्रित सत्रों के माध्यम से व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। एएनएम को वास्तविक परिस्थितियों में प्रभावी निर्णय लेने, प्रसव संबंधी जटिलताओं की पहचान करने और जरूरत पड़ने पर गर्भवती महिला को उचित स्वास्थ्य संस्थान में रेफर करने के तरीके सिखाए गए।

प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता और दक्षता बढ़ाकर मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना रहा।कार्यक्रम का समापन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेम सिंह पोखरियाल ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित करते हुए इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के प्रयासों को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने इस पहल के लिए एचआईएचटी और एसबीआई फाउंडेशन का आभार जताया।आरडीआई के डिप्टी मैनेजर रवींद्र वर्मा ने प्रशिक्षण के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों, मुख्य चिकित्सा अधिकारी उत्तरकाशी और प्रशिक्षक टीम का आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर निखिल, प्रियंका और डॉ. प्रिंसी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *