जिलाधिकारी श्री प्रशांत आर्य के निर्देश पर जिले में गैस आपूर्ति सुचारू करने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है।

उत्तरकाशी, (संवाददाता): जिले में गैस आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी श्री प्रशांत आर्य के निर्देश पर बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्री जय भारत सिंह ने डुण्डा सैणी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम तथा ज्ञानसू के इंडियन ऑयल गैस गोदामों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने स्टॉक रजिस्टर की गहन जांच करते हुए उपलब्ध गैस सिलेंडरों और बैकअप की स्थिति का आकलन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि जिले में गैस आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रत्येक पात्र उपभोक्ता तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से गैस सिलेंडर पहुंचाया जाए, ताकि कालाबाजारी और अनावश्यक देरी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।प्रशासन की इस सक्रियता से उम्मीद जताई जा रही है कि जिले में चल रहा गैस संकट जल्द ही काबू में आ सकेगा और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *