16 नवंबर 2026 की रात्रि को जनपद रुद्रप्रयाग के थाना अगस्त्यमुनि क्षेत्रांतर्गत कंडारा के समीप वाहन संख्या UK13 TA 0706 (बोलेरो) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में कुल 10 व्यक्ति सवार थे, जो कंडारा से बारात में शामिल होकर वापस अपने गांव रांसी की ओर लौट रहे थे।दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में SDRF पोस्ट रतूड़ा से उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पवार के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पर पहुंचने पर जानकारी मिली कि वाहन में सवार 06 व्यक्ति घायल अवस्था में हैं, जबकि 04 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। इसके पश्चात SDRF टीम द्वारा DDRF एवं स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया।घटनास्थल तक सड़क मार्ग उपलब्ध न होने तथा अत्यंत दुर्गम पहाड़ी भूभाग होने के कारण रेस्क्यू टीमों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। SDRF, DDRF जवानों एवं स्थानीय लोगों द्वारा लगभग 04 किलोमीटर पैदल दुर्गम मार्ग तय कर घायलों एवं मृतकों को मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया।लगभग 05 से 06 घंटे तक चले संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान सभी 06 घायलों को सुरक्षित निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। इनमें से 04 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं दुर्घटना में मृत 04 व्यक्तियों के शवों को खाई से बरामद कर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।घायल व्यक्तियों का विवरण1. उमेद सिंह राणा, पुत्र श्री चंद्र सिंह राणा, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, थाना ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।2. राजेंद्र सिंह, पुत्र श्री चंद्र सिंह, उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, थाना ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।3. लविश राणा, पुत्र श्री दिलीप सिंह राणा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, थाना ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।4. कु. वंशिका, पुत्री श्री आशीष रावत, उम्र 08 वर्ष, निवासी ग्राम कांथा, थाना ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।5. उर्मिला देवी, पत्नी श्री भरत सिंह राणा, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम चिलोंड, थाना गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग।6. श्रीमती पूजा, पत्नी श्री आशीष रावत, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम कांथा, थाना ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।मृतकों का विवरण1. कुंवर सिंह, पुत्र श्री बचन सिंह, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ।2. मदन सिंह, पुत्र श्री मोहन सिंह, उम्र 40 वर्ष।3. सूरत सिंह, पुत्र श्री भीम सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम देड़ा, ऊखीमठ।4. बलवीर सिंह, पुत्र श्री बिहारी सिंह, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम दादा गीड बस्ती, रांसी, ऊखीमठ।
Related Posts
पुलिस कांस्टेबल वेटिंग को लेकर मुख्यालय पहुंचे बेरोजगार, 15–20 दिन में आयोग को भेजे जाएंगे रिक्त पद।
- gadhdeshnews
- April 8, 2026
- 0
देहरादून (संवाददाता): पुलिस कांस्टेबल भर्ती में वेटिंग सूची को लेकर बुधवार को पुलिस बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पुलिस मुख्यालय पहुंचे। […]
फिट इंडिया अभियान उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य जागरूकता के लिए बढाऐ कदम ।
- gadhdeshnews
- March 19, 2025
- 0
फिट इंडिया अभियान: उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य जागरूकता के लिए बढ़ाए कदम । उत्तराखंड की पवित्र धरती से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जब फिट […]
केदायरनाथ यात्रा मार्ग पर हादसा : बोल्डर की चपेट में आने से दो श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल, घायलों को पहुंचा गया सोनप्रयाग से हायर सेंटर , मृतक उत्तरकाशी के बड़कोट के बताए जा रहे हैं।
- gadhdeshnews
- September 1, 2025
- 0
बड़कोट (उत्तरकाशी) से केदारनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का वाहन सोमवार सुबह दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। सोनप्रयाग के पास मुनीकूटिया में प्रातः 7.34 […]
