​भाजपा ने तेज की चुनावी गतिविधियां, डुंडा एवं बरसाली मंडल में हुईं बैठकें

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को काफी तेज कर दिया है। इसी क्रम के तहत जिले के डुंडा एवं बरसाली मंडल में विभिन्न शक्ति केंद्रों की बैठकें आयोजित की गईं। ​रविवार को आयोजित बैठकों की श्रृंखला में नाकुरी शक्ति केंद्र की महत्वपूर्ण बैठक शिव मंदिर में संपन्न हुई। राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित इन बैठकों में पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *