16 नवंबर 2026 की रात्रि को जनपद रुद्रप्रयाग के थाना अगस्त्यमुनि क्षेत्रांतर्गत कंडारा के समीप वाहन संख्या UK13 TA 0706 (बोलेरो) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में कुल 10 व्यक्ति सवार थे, जो कंडारा से बारात में शामिल होकर वापस अपने गांव रांसी की ओर लौट रहे थे।दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में SDRF पोस्ट रतूड़ा से उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पवार के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पर पहुंचने पर जानकारी मिली कि वाहन में सवार 06 व्यक्ति घायल अवस्था में हैं, जबकि 04 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। इसके पश्चात SDRF टीम द्वारा DDRF एवं स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया।घटनास्थल तक सड़क मार्ग उपलब्ध न होने तथा अत्यंत दुर्गम पहाड़ी भूभाग होने के कारण रेस्क्यू टीमों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। SDRF, DDRF जवानों एवं स्थानीय लोगों द्वारा लगभग 04 किलोमीटर पैदल दुर्गम मार्ग तय कर घायलों एवं मृतकों को मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया।लगभग 05 से 06 घंटे तक चले संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान सभी 06 घायलों को सुरक्षित निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। इनमें से 04 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं दुर्घटना में मृत 04 व्यक्तियों के शवों को खाई से बरामद कर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।घायल व्यक्तियों का विवरण1. उमेद सिंह राणा, पुत्र श्री चंद्र सिंह राणा, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, थाना ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।2. राजेंद्र सिंह, पुत्र श्री चंद्र सिंह, उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, थाना ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।3. लविश राणा, पुत्र श्री दिलीप सिंह राणा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, थाना ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।4. कु. वंशिका, पुत्री श्री आशीष रावत, उम्र 08 वर्ष, निवासी ग्राम कांथा, थाना ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।5. उर्मिला देवी, पत्नी श्री भरत सिंह राणा, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम चिलोंड, थाना गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग।6. श्रीमती पूजा, पत्नी श्री आशीष रावत, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम कांथा, थाना ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।मृतकों का विवरण1. कुंवर सिंह, पुत्र श्री बचन सिंह, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ।2. मदन सिंह, पुत्र श्री मोहन सिंह, उम्र 40 वर्ष।3. सूरत सिंह, पुत्र श्री भीम सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम देड़ा, ऊखीमठ।4. बलवीर सिंह, पुत्र श्री बिहारी सिंह, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम दादा गीड बस्ती, रांसी, ऊखीमठ।
Related Posts
एसपी उत्तरकाशी ने ली मासिक अपराध गोष्ठी, चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियों पर विशेष जोर उत्तरकाशी – पुलिस अधीक्षक
- gadhdeshnews
- March 11, 2025
- 0
एसपी उत्तरकाशी ने ली मासिक अपराध गोष्ठी, चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियों पर विशेष जोरउत्तरकाशी – पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, सरिता डोबाल ने आज 11 मार्च […]
पुरोला भाजपा प्रमुख निशिता शाह पर एफआईआर दर्ज, मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहींभारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 212, 216, 229(2), 318(4) के तहत मामला दर्ज
- gadhdeshnews
- January 27, 2026
- 0
(उत्तरकाशी)।पुरोला विकासखंड में भाजपा प्रमुखा निशिता शाह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। पुरोला थाने में उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता […]
विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम रवानाआपदा की गंभीरता को देखते हुए सर्जन, निश्चेतक, फिजीशियन और आर्थोपेडिक विशेषज्ञों की एक विशेष टीम धराली क्षेत्र के लिए रवाना कर दी गई है।
- gadhdeshnews
- August 5, 2025
- 0
📍 देहरादून | 05 अगस्त 2025—धराली आपदा : मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट परविशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रवाना, अस्पतालों में बेड आरक्षित, […]
