राज्य स्थापना दिवस पर उत्तरकाशी में गूंजा उत्तराखंड की लोक संस्कृति का रंग, आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान

राज्योत्सव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर किया सम्मानित, 10 से 13 नवंबर तक रामलीला मैदान में होंगे विविध कार्यक्रम

राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में राज्योत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान राज्य निर्माण आंदोलन के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया गया।कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं और विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं

। गोस्वामी गणेश दत्त विद्यालय, उत्तरकाशी के छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। पूरा आयोजन उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और राज्य निर्माण के संघर्ष की यादों से सराबोर रहा।आंदोलनकारियों के संघर्ष को किया नमनराज्योत्सव के दौरान राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। राज्य स्थापना दिवस हमें उन सपनों और संकल्पों की याद दिलाता है, जिनके आधार पर अलग राज्य की मांग उठाई गई थी।उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानितकार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही राज्योत्सव के अवसर पर जनपद की विकास पुस्तिका-2026 का विमोचन भी किया गया।विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा प्रदेश : सुरेश चौहानगंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान के कारण ही उत्तराखंड राज्य का सपना साकार हो पाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।चार दिन तक रामलीला मैदान में होंगे राज्योत्सव के कार्यक्रमजिला प्रशासन की ओर से राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 10 से 13 नवंबर तक जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश की लोक संस्कृति, परंपराओं, विकास कार्यों और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा।ये रहे मौजूदइस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, दर्जाधारी राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, मुख्यमंत्री के गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, ज्ञानचन्द, विजयबहादुर, विजेन्द्र पोखरियाल, विष्णुपाल रावत, बालगोविंद, हेमराज निझोन, शांति ठाकुर, नागेन्द्र थपलियाल, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, डीडीओ वेद प्रकाश, सीएओ एसएस वर्मा, डीडीएमओ शार्दूल गुसाईं, पर्यावरण विशेषज्ञ स्वजल प्रताप मटूडा सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और राज्य आंदोलनकारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *