उत्तरकाशी के बड़कोट व पुरोला के लिए गौरव का क्षण: आयुष नोटियाल और ऋषभ नौटियाल बने IAS, रवाई घाटी क्षेत्र में खुशी की लहर

रवाई घाटी /उत्तरकाशी।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर गुल्हाड़ी (बड़कोट) निवासी आयुष नोटियाल और सुनाली (पुरोला) निवासी ऋषभ नौटियाल ने उत्तरकाशी जनपद सहित पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। यूपीएससी के घोषित अंतिम परिणाम में दोनों युवाओं का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।

🎉आयुष नोटियाल, उत्तरकाशी के पूर्व मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) तथा वर्तमान में उप निदेशक उद्यान के पद पर कार्यरत एस.एल. नोटियाल के ज्येष्ठ पुत्र हैं। आयुष ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ब्राइटलैंड स्कूल, देहरादून से प्राप्त की तथा इंटरमीडिएट भी वहीं से उत्तीर्ण किया। इसके बाद उन्होंने हंसराज कॉलेज, नई दिल्ली से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर उन्होंने देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली परीक्षाओं में से एक UPSC सिविल सेवा परीक्षा को उत्तीर्ण कर यह सिद्ध कर दिया कि दृढ़ संकल्प और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

📚वहीं सुनाली (पुरोला) निवासी ऋषभ नौटियाल के IAS में चयन से भी क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और शिक्षकों ने दोनों युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को बड़े लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।

👏आयुष नोटियाल और ऋषभ नौटियाल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि बड़कोट, पुरोला और पूरे उत्तरकाशी जनपद में गर्व और उत्साह का माहौल है। लोगों ने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण बताया है। 📰

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *