सियासी और पारिवारिक दबाव न बनाए कांग्रेस, अनुकृति गुसाईं ने दो टूक कहा—भाजपा के साथ खड़ी हूं

हरक सिंह रावत की पुत्रवधू एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुकृति गुसाईं का कांग्रेस पर पलटवार, बोलीं—भाजपा में शामिल होना मेरा व्यक्तिगत फैसला, अपनी विचारधारा के साथ आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में हरक सिंह रावत परिवार को लेकर सियासी चर्चाओं के बीच उनकी पुत्रवधू एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुकृति गुसाईं ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा में शामिल होना उनका व्यक्तिगत फैसला है और इस फैसले को लेकर उन पर किसी भी तरह का राजनीतिक अथवा पारिवारिक दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए।शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए अनुकृति गुसाईं ने कहा कि वह भाजपा की निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता हैं। अपनी विचारधारा को आगे बढ़ाना और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना उनका व्यक्तिगत अधिकार है। इस अधिकार को उनसे कोई नहीं छीन सकता।उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के किसी भी तरह के दबाव में आने वाली नहीं हैं और पूरी निष्ठा एवं दृढ़ता के साथ भाजपा के साथ खड़ी हैं। अनुकृति ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की ओर से लगातार उन पर राजनीतिक और पारिवारिक दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे वह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगी।उन्होंने दो टूक कहा कि कांग्रेस को अपनी विचारधारा आगे बढ़ाने का पूरा अधिकार है, लेकिन किसी दूसरे व्यक्ति की राजनीतिक विचारधारा और व्यक्तिगत फैसले का सम्मान भी किया जाना चाहिए।गौरतलब है कि कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत इन दिनों जेनी प्रकरण को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं का भाजपा के पक्ष में खुलकर बयान देना उत्तराखंड की सियासत में एक बार फिर राजनीतिक और पारिवारिक चर्चाओं को हवा दे रहा है।अनुकृति के इस बयान को ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। उनका स्पष्ट संदेश है कि उनकी राजनीतिक निष्ठा और विचारधारा को पारिवारिक रिश्तों के आधार पर नहीं आंका जाना

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *