तमिलनाडु के सूबेदार सी. जोसेफ विजय ने वज़ीर-ए-आज़म नरेंद्र मोदी से की मुलाकात ।

गढ़ देश न्यूज़ |

नई दिल्ली | 27 मई 2026तमिलनाडु के सूबेदार थिरु सी. जोसेफ विजय ने आज दारुल-हुकूमत नई दिल्ली में हिंदुस्तान के वज़ीर-ए-आज़म श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात बड़े अदब और औपचारिक माहौल में प्रधानमंत्री कार्यालय में संपन्न हुई, जिसकी इत्तिला प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर दी।पीएमओ ने अपने पैगाम में लिखा—प्रधानमंत्री कार्यालय की जानिब से जारी तस्वीर में दोनों रहनुमा मुल्क और सूबे से जुड़े अहम मसलों पर गुफ्तगू करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि बातचीत की तफसीलात अभी जाहिर नहीं की गई हैं, मगर कयास लगाए जा रहे हैं कि तमिलनाडु के विकास, केंद्र और राज्य के ताल्लुकात, तामीरी मंसूबों और अवामी भलाई की योजनाओं पर मशविरा हुआ।सियासी जानकारों के मुताबिक, हालिया दौर में तमिलनाडु की सियासत में अहम मुकाम हासिल करने वाले सी. जोसेफ विजय की यह मुलाकात काफी मायने रखती है। माना जा रहा है कि आने वाले वक्त में निवेश, बुनियादी ढांचे और सूबे के विकास से जुड़े कई अहम फैसलों की राह इस बैठक से हमवार हो सकती है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *