देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 307 नव नियुक्त चिकित्साधिकारियों, फार्मासिस्टों तथा उद्यान विभाग के अंतर्गत चयनित प्रयोगशाला सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता, सुशासन और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में उत्तराखंड सरकार ने विभिन्न विभागों में 32 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति देकर रोजगार के नए अवसर प्रदान किए हैं।मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी युवा पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं उद्यान विभाग में नई नियुक्तियों से विभागीय कार्यप्रणाली को मजबूती मिलेगी और आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, विधायक श्रीमती सविता कपूर तथा देहरादून महापौर श्री सौरभ थपलियाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त कार्मिकों को बांटे नियुक्ति पत्रचिकित्साधिकारियों, फार्मासिस्टों एवं प्रयोगशाला सहायकों को मिला सरकारी सेवा का अवसर
