टिहरीजनपद
टिहरी गढ़वाल के विकासखंड थौलधार अंतर्गत सुल्याधार क्षेत्र से एक दुखद और चिंताजनक खबर सामने आई है। मंगलवार को घात लगाकर बैठे भालू ने अचानक तीन ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिलाधिकारी (DM) और प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) कार्यालय का घेराव किया।ग्रामीणों का आरोप है
कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे जंगली जानवरों के हमलों के बावजूद वन विभाग और प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आए दिन भालू, गुलदार और अन्य वन्यजीवों के हमलों से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है,
लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम अब तक नहीं किए गए।मौके पर पहुंचे टिहरी के DFO ने मीडिया से बातचीत में कहा कि घटना गंभीर है और विभाग की टीम को क्षेत्र में भेजा गया है। साथ ही प्रभावित ग्रामीणों को हर संभव सहायता और मुआवजा देने की बात कही गई है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
👉 फिलहाल क्षेत्र में वन विभाग की टीम तैनात है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
