सौंदकोटी गांव में रसोईघर में घुसा गुलदार, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

चंबा के सौंदकोटी गांव में गुलदार की दस्तक से मचा हड़कंप, करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने रसोईघर से निकाला

नई टिहरी। चंबा ब्लॉक के सौंदकोटी गांव में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गुलदार गांव के एक घर की रसोई में घुस गया। अचानक गुलदार के रसोईघर में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू कर रसोईघर से बाहर निकाला।वन विभाग के फॉरेस्टर अजयपाल सिंह पंवार ने बताया कि गुलदार के गांव में पहुंचने की सूचना मिलते ही विभागीय टीम सक्रिय हुई। प्रारंभिक संभावना जताई गई कि गुलदार किसी कुत्ते का पीछा करते हुए रात करीब साढ़े आठ बजे गांव की ओर आया होगा। इस दौरान ग्रामीणों के शोर और आसपास के माहौल से घबराकर वह घर की रसोई में जा घुसा।वन विभाग के एसडीओ जयेंद्र चंद रमोला ने बताया कि सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए। टीम ने सावधानीपूर्वक गुलदार को नियंत्रित करते हुए सुरक्षित रेस्क्यू किया। करीब एक घंटे तक चले अभियान के बाद गुलदार को रसोईघर से बाहर निकाल लिया गया।रेस्क्यू अभियान के दौरान वन विभाग की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों को वन्यजीवों से बचाव और सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी। टीम में फॉरेस्टर अजयपाल सिंह पंवार, प्रवीण असवाल, आजाद सिंह पंवार, जयवीर लाल, राहुल, बलवीर सिंह, जितेंद्र न्याल, विजय कुमार, विनोद गुरसाईं और दीपक रजवार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।गढ़ देश न्यूज़ | जनसरोकार की खबर

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *