कूड़ा प्रबंधन में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

लापरवाही दोहराने पर प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी, पुरोला और नौगांव सहित तीन निकायों को नोटिस

उत्तरकाशी, 04 नवंबर। जनपद में स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने नगर निकायों को कूड़ा संग्रहण, पृथक्करण और वैज्ञानिक निस्तारण व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।अक्टूबर माह में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के तहत की गई कार्रवाई की प्रगति और अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर नगर पालिका बड़कोट तथा नगर पंचायत नौगांव एवं पुरोला के अधिशासी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, बैठक में अनुपस्थित रहने पर नगर पालिका चिन्यालीसौड़ के अधिशासी अधिकारी को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।डीएम ने चेतावनी दी कि स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही दोहराने पर संबंधित अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। उन्होंने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देने तथा नियमित प्रगति रिपोर्ट और फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।बैठक में सीडीओ जय भारत सिंह, एडीएम मुक्ता मिश्र सहित विभिन्न विभागों एवं नगर निकायों के अधिकारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *