कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठकयोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश, बोले — “गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता”

प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक प्रभावी रूप से पहुंचाने और विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से शुक्रवार को उत्तरकाशी विकास भवन सभागार में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, चुनौतियों और आगामी लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान ग्राम्य विकास, स्वरोजगार, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग, मनरेगा, आजीविका संवर्धन, ग्रामीण अवस्थापना विकास, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्यान और पशुपालन विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य गांव, गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है,

ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी विकास का लाभ मिल सके।महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोरकैबिनेट मंत्री ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष बल देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूहों और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाए।

उन्होंने कहा कि महिलाएं एक मजबूत “वर्क फोर्स” के रूप में उभर सकती हैं और आर्थिक स्वतंत्रता के माध्यम से परिवार एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।युवाओं को स्थानीय संसाधनों से रोजगार से जोड़ने के निर्देशबैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग के माध्यम से युवाओं एवं महिलाओं को रोजगार से जोड़ने पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने सूक्ष्म, लघु एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए।

विशेष रूप से संगमचट्टी-अगोड़ा सड़क मार्ग के निर्माण कार्यों में 15 दिनों के भीतर संतोषजनक प्रगति लाने को कहा गया।बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी साझा की।इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र चौहान, ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार, राजदीप परमार, निशिता शाह, पूर्व प्रमुख विनीता रावत, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्रा, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अजय सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *