विकासनगर में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी हिमाचल की बोलेरो, दो साल की मासूम समेत दो की मौत, पांच घायलहरिपुर-कोटी मार्ग पर दमोह मंदिर के पास हुआ हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समाई बोलेरो; रेस्क्यू टीम ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल।
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरिपुर-कोटी मार्ग पर कोटी स्थित दमोह मंदिर के पास हिमाचल प्रदेश की एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि दो साल की मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरोप्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन में सवार लोग हरिपुर-कोटी मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान कोटी में दमोह मंदिर के समीप चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सीधे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।दो साल की मासूम समेत दो की मौतइस दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम सुधिका समेत दो लोगों की जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर खाई में फंसे लोगों को बाहर निकाला।पांच घायलों को अस्पताल पहुंचायाहादसे में घायल हुए लोगों की पहचान चमन लाल (45), चालक, डम्बर (32), नीशा (14), अभिलाषा (30) और प्रदीप (5) के रूप में हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।गढ़ देश न्यूज़ | अरविन्द जयाड़ा की रिपोर्ट
डामटा/उत्तरकाशी।देहरादून से सांकरी जा रही बस संख्या UK-16 P-0039 यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग NH-123 पर डामटा के समीप अचानक पहाड़ी से चट्टान गिरने के कारण बड़ा […]
🗳️ रामा वार्ड जिला पंचायत सीट पर दीपक बिजल्वाण की मजबूत पकड़, भीतरघात, निष्क्रिय विपक्ष और बंटवारे से मुकाबला कमजोर 📍 उत्तरकाशी, 25 जुलाई 2025त्रिस्तरीय […]