जनगणना-2027 को लेकर उत्तरकाशी में चलेगा व्यापक जनजागरूकता अभियान

गढ़ देश न्यूज़ | अरविन्द जयाड़ा की रिपोर्टउत्तरकाशी,

13 नवंबर। जनगणना-2027 के सफल संचालन और आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उत्तरकाशी जनपद में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जनगणना के उद्देश्य, महत्व,

प्रक्रिया और स्व-गणना के संबंध में जानकारी दी जाएगी।इसके लिए प्रमुख जनगणना अधिकारियों एवं जनगणना अधिकारियों के माध्यम से प्रचार-प्रसार की कार्ययोजना तैयार की गई है। कलेक्ट्रेट, तहसील, उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यालयों, पुलिस थानों, अस्पतालों और बस अड्डों पर जनगणना से संबंधित पोस्टर, बैनर एवं होर्डिंग लगाए जाएंगे।

वहीं विद्यालयों और महाविद्यालयों में जागरूकता प्रतियोगिताएं, रैलियां, मैराथन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोशल मीडिया, स्थानीय लोक कलाकारों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए भी जनगणना का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा।ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत भवनों, राशन की दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों को जागरूकता अभियान का माध्यम बनाया जाएगा। स्थानीय मेलों में नुक्कड़ नाटक, लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए लोगों को जनगणना के महत्व से परिचित कराया जाएगा।

इसके अलावा स्थानीय वाहनों, केबल टीवी और सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा। अभियान को व्यापक बनाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों और ग्राम स्तरीय स्वयंसेवकों का सहयोग लिया जाएगा।जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन का जोर अधिकाधिक लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने और जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर रहेगा। अब देखना होगा कि जनपद के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक यह जागरूकता अभियान कितनी प्रभावी ढंग से पहुंच पाता है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *