देहरादून विधानसभा स्थित कैंप कार्यालय में आज चुना भट्टा क्षेत्र के समीप रिस्पना नदी पर निर्माणाधीन सेतु कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सीवर लाइनों से आमजन को हो रही समस्याओं के समाधान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में कैबिनेट मंत्री खजान दास ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सीवर लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाना आवश्यक है।कैबिनेट मंत्री खजान दास ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर शीघ्रता से मरम्मत कार्य पूर्ण करें, ताकि आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और गुणवत्ता के साथ जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिक सुविधाओं को लेकर गंभीर है तथा जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
रिस्पना नदी पर निर्माणाधीन सेतु कार्य से क्षतिग्रस्त सीवर लाइनें जल्द होंगी दुरुस्त।
