उत्तरकाशी।77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला पंचायत उत्तरकाशी के सदस्य दिपेन्द्र कोहली ने जनपदवासियों सहित समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस अवसर पर उन्होंने तिरंगे को नमन करते हुए देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।दिपेन्द्र कोहली ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। यह दिन हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। संविधान में निहित न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों को आत्मसात कर ही एक सशक्त भारत का निर्माण संभव है।उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह जैसे महान विभूतियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज भारत एक मजबूत और अखंड लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने में अपना योगदान दे।जिला पंचायत सदस्य दिपेन्द्र कोहली ने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण, सामाजिक विकास और जनसेवा के कार्यों में आगे बढ़कर भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि शिक्षित, जागरूक और जिम्मेदार युवा ही देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं।अंत में उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति संकल्प दोहराने का अवसर है। आइए, हम सभी मिलकर तिरंगे की गरिमा बनाए रखें और एक मजबूत, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करें।
गणतंत्र दिवस पर जिला पंचायत सदस्य दिपेन्द्र कोहली ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, संविधान व राष्ट्र एकता का दिया संदेश ।
