यात्रा के दौरान बेहतर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानितगंगोत्री राजमार्ग पर पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार ने किया निरीक्षण, कर्मठ जवानों को दिया सम्मान
उत्तरकाशी, 2 मई 2025 —श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपाट खुलते ही चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। माँ गंगा और माँ यमुना के दर्शन हेतु देशभर से श्रद्धालुओं का सैलाब उत्तरकाशी जनपद की ओर उमड़ पड़ा है। इस विशाल यात्रा को सहज, सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु उत्तरकाशी पुलिस पूरी मुस्तैदी से मैदान में है।इसी कड़ी में आज पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का भ्रमण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर ही पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। श्री पंवार ने सभी पुलिसकर्मियों को ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया।
सम्मानित किए गए पुलिसकर्मी:
1. ASI प्रमोद उनियाल – चौकी प्रभारी गंगोत्री
2. ASI (TP) जितेन्द्र – गंगोत्री
3. ASI सुरेन्द्र रावत – चौकी प्रभारी लंका
4. TSI लक्ष्मण सिंह – सुक्की
5. PC प्रदीप राणा एवं प्लाटून-
4 – गंगोत्री
6. हेड कांस्टेबल विपिन भाटी – हर्षिल आर्मी बैरियर
7. हेड कांस्टेबल प्रमोद – हर्षिल आर्मी बैरियर
8. हेड कांस्टेबल शशिकांत – सोनगाड़
9. हेड कांस्टेबल सुनील – सोनगाड़
10. कांस्टेबल (TP) विजेन्द्र – गंगोत्री
11. कांस्टेबल पंचम राणा – चौकी गंगोत्री
12. कांस्टेबल कुलदीप – थाना हर्षिल
13. कांस्टेबल सुरेन्द्र – थाना हर्षिल
14. कांस्टेबल गजेन्द्र – थाना हर्षिल
चारधाम यात्रा के दौरान उत्तरकाशी पुलिस की यह सक्रियता और संवेदनशीलता न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रही है, बल्कि यात्रियों में विश्वास का वातावरण भी बना रही है।— मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी



