मंत्री बनने के बाद पहली बार भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक स्थित तल्ली दिनी और चोरलेख पहुंचे राम सिंह केड़ा का ग्रामीणों ने जोरदार और भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
मंत्री बनने के बाद पहली बार भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक स्थित तल्ली दिनी और चोरलेख पहुंचे
