बड़ी खबर : डामटा के पास देहरादून–सांकरी बस पर गिरी चट्टान, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसाडामटा/उत्तरकाशी।

डामटा/उत्तरकाशी।देहरादून से सांकरी जा रही बस संख्या UK-16 P-0039 यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग NH-123 पर डामटा के समीप अचानक पहाड़ी से चट्टान गिरने के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बस चालक की सूझबूझ और तत्परता से बस गहरी खाई में गिरने से बच गई, जिससे बस में सवार सभी पर्यटक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि बस देहरादून से सांकरी की ओर जा रही थी, जिसमें सवार यात्री हिमपात (बर्फ) देखने और उसका आनंद लेने के लिए सांकरी की यात्रा पर थे। इसी दौरान डामटा के पास अचानक पहाड़ी से चट्टान गिरने से बस क्षतिग्रस्त हो गई।हालांकि इस दुर्घटना में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एवं प्रशासन मौके पर पहुंचे और घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार चालक की हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है।घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा। प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का कार्य किया गया, जिसके बाद यातायात को आंशिक रूप से सुचारु किया गया। बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से आगे के लिए रवाना किया गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि डामटा क्षेत्र में लगातार पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे यात्रियों की जान को खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से इस संवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षा उपाय बढ़ाने तथा नियमित निगरानी की मांग की है

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *