उतरकाशीअज भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत भाजपा जिला कार्यालय ज्ञानसू में जिला कार्य योजना बैठक संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजय कुमार के साथ ही जिला प्रभारी श्री नवीन ठाकुर सह प्रभारी श्री विनोद रतूड़ी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गयामुख्य वक्ता प्रदेश संगठन महामंत्री श्री अजय कुमार अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण नेतृत्व को निखारने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके द्वारा व्यक्ति को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जाता है ,और उसे राष्ट्र सेवा के लिए तैयार किया जाता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जीवन में निरंतर सीखते रहना आवश्यक है, क्योंकि जो सीखता है, वही अंततः सफल होता है।उन्होंने आगे कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम पार्टी की नीतियों, रीति-रिवाजों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का एक जरिया है। जो व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारती है। और उसे कुशल बनाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सरकार चलाने के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता के साथ काम करती है। उनके अनुसार, व्यक्ति के निर्माण से संगठन और संगठन के निर्माण से ही राष्ट्र का निर्माण होता है।अपने सम्बोधन में जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने कहा भाजपा एक कार्यकर्ता-आधारित पार्टी है, जहां कार्यकर्ता पद से पहले राष्ट्र को प्राथमिकता देते हैं। चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। पार्टी के 11 करोड़ 57 लाख सदस्य हैं।उनके अनुसार, भाजपा के शासनकाल में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन गया है। इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान दायित्व धारी रामसुंदर नौटियाल ,जगत सिंह चौहान,पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वराज विद्वान , जिला उपाध्यक्ष हरीश डंगवाल, जिला महामंत्री महावीर नेगी परशुराम जगूड़ी ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार ,ममता पवार ,रणदेव सिंह राणा सभी मण्डलों के मण्डल अध्यक्ष सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष, सुधा गुप्ता पूनम रमोला विजयपाल सिंह मखलोगा,कुशाल सिंह नेगी ललित सेमल विनीता रावत सहित सैकड़ों पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।
Related Posts
उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड में भीषण अग्निकांड, दो मकान जलकर हुए खाक ।
- gadhdeshnews
- March 31, 2025
- 0
उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड में भीषण अग्निकांड, दो मकान जलकर हुए राख । 31 मार्च – उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड के जखोल […]
STF उत्तराखंड ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ स्कैम के मास्टरमाइंड को झारखंड से दबोचादेहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ (STF) ने झारखंड से ‘डिजिटल अरेस्ट’ स्कैम के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है।
- gadhdeshnews
- March 9, 2025
- 0
STF उत्तराखंड ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ स्कैम के मास्टरमाइंड को झारखंड से दबोचादेहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ (STF) ने झारखंड से ‘डिजिटल अरेस्ट’ स्कैम के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार […]
बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल, सड़क तक पहुंचाने में ग्रामीणों को झेलनी पड़ी परेशानी थोलदार ब्लॉक के ग्राम रमोलीसारी में सड़क सुविधा के अभाव से लोगों को हो रही भारी दिक्कत थोलदार ब्लॉक के ग्राम रमोलीसारी में सड़क सुविधा के अभाव ।
- gadhdeshnews
- March 26, 2025
- 0
बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल, सड़क तक पहुंचाने में ग्रामीणों को झेलनी पड़ी परेशानी जोरदार ब्लॉक के ग्राम रमोलीसारी में सड़क सुविधा के अभाव […]
