जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को जनपद उत्तरकाशी का प्रभारी मंत्री नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सौरभ बहुगुणा के कुशल नेतृत्व, अनुभव एवं मार्गदर्शन में उत्तरकाशी जनपद विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।दीपक बिजल्वाण ने विश्वास जताया कि प्रभारी मंत्री के रूप में बहुगुणा जनपद की समस्याओं को प्राथमिकता से समाधान करने का कार्य करेंगे तथा क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं पर पूर्ण रूप से खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी जैसे भौगोलिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण जनपद में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रभावी नेतृत्व की आवश्यकता है, जो अब सौरभ बहुगुणा के रूप में जनपद को मिला है।उन्होंने उम्मीद जताई कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में तेजी से काम होगा और आम जनता को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनपद के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।अंत में दीपक बिजल्वाण ने एक बार पुनः प्रभारी मंत्री को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को दी बधाईउत्तरकाशी।
