उत्तरकाशी नौगांव ब्लॉक के बीडीसी सभागार में अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षक एसोसिएशन का त्रिवार्षिक अधिवेशन धूमधाम से आयोजित किया गया।
अधिवेशन में ब्लॉक स्तरीय नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।चुनाव प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद पर श्री बी.एल. केसवानी, मंत्री पद पर श्री नरेश धीमान, कोषाध्यक्ष पद पर श्री जोगी लाल आर्य, पुरुष उपाध्यक्ष पद पर श्री विजय कुमार गौतम, महिला उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती सरिता भारती रौंटा तथा संरक्षक पद पर श्रीमती निर्मला वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जनपदीय अध्यक्ष श्री चिरंजी लाल राही ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ मुख्य अतिथि जनपदीय अध्यक्ष, प्रधानाचार्य श्री धोनी जी एवं विशिष्ट अतिथि श्री मनवीर भारती द्वारा किया गया।अधिवेशन में जनपद कार्यकारिणी के संरक्षक डॉ. हरिलाल राज, जनपद मंत्री अनीता शाह, कोषाध्यक्ष श्री पुनेठा, जिला संगठन सचिव श्री मनवीर भारती एवं श्रीमती रजनी बौद्ध, जिला उपाध्यक्ष श्री राजकुमार व श्री सुरेश शाह, जिला मीडिया प्रभारी श्रीमती सुनीता शाह सहित अनेक पदाधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे।बैठक के दौरान शिक्षकों के प्रमोशन में आरक्षण, इरशाद हुसैन समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने, तथा पिछड़े, गरीब और वंचित मेधावी छात्रों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करते हुए शिक्षकों के अधिकारों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
