By गढ़ देश न्यूज़
पुरोला (उत्तरकाशी)।रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर नगर पालिका परिषद पुरोला की ओर से क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह तथा अधिशासी अधिकारी प्रदीप दयाल ने सभी नगरवासियों को खुशियों और रंगों के त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से समाज में आपसी मेलजोल और सद्भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी नागरिकों से सुरक्षित और स्वच्छ होली मनाने का आग्रह किया।वहीं अधिशासी अधिकारी प्रदीप दयाल ने नगरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली के अवसर पर नगर क्षेत्र में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि नागरिक हर्षोल्लास के साथ त्योहार मना सकें।नगर पालिका की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें, पानी की बचत करें तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, जिससे होली का त्योहार सुरक्षित और आनंदमय तरीके से मनाया जा सके।नगर पालिका परिषद पुरोला द्वारा जारी शुभकामना संदेश में क्षेत्र के सभी लोगों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। 🎉🌈
