नगर पालिका परिषद पुरोला ने गणतंत्र दिवस पर नागरिकों से स्वच्छता व नागरिक कर्तव्यों के पालन की अपील की

पुरोला (उत्तरकाशी)।77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद पुरोला की ओर से समस्त नगरवासियों, प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस अवसर पर नगर पालिका ने नागरिकों से संविधान में उल्लिखित मूल अधिकारों के सम्मान के साथ-साथ अपने नागरिक कर्तव्यों के पालन की अपील की।नगर पालिका परिषद द्वारा जारी संदेश में नागरिकों से नगर क्षेत्र को स्वच्छ, साफ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया गया। इसमें घरों से निकलने वाले कूड़े को अलग-अलग (जैविक व अजैविक) कूड़ेदानों में डालने, सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फेंकने तथा कूड़ा केवल नगर पालिका के कूड़ा वाहनों में ही डालने की अपील की गई है।साथ ही नगर क्षेत्र में पॉलीथिन के प्रयोग से परहेज करने, सिंगल यूज प्लास्टिक के पूर्ण प्रतिबंध का पालन करने, नगर पालिका के करों एवं शुल्कों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने तथा जन्म-मृत्यु पंजीकरण समय से कराने का आग्रह किया गया है।नगर पालिका ने नागरिकों से खुले में शौच न करने और नगर को खुले में शौच मुक्त (ODF Plus) बनाए रखने में सहयोग देने का भी अनुरोध किया है। इसके अतिरिक्त स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 में नगर पालिका परिषद पुरोला को नंबर-01 बनाने हेतु नागरिकों से सक्रिय सहभागिता एवं फीडबैक देने की अपील की गई।इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी प्रदीप दयाल एवं नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने कहा कि नागरिकों के सहयोग से ही पुरोला को स्वच्छ, सुंदर एवं आदर्श नगर बनाया जा सकता है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *