देहरादून में पीएम मोदी के दौरे से पहले संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन उजागर

देख में पीएम मोदी के दौरे से पहले संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन उजागर, सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़ा युवक, संवेदनशील स्थानों की रेकी और हमले की साजिश का खुलासा

देहरादून (संवाददाता):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले देहरादून से एक बड़ी सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। उत्तराखंड एसटीएफ ने प्रेमनगर थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नेटवर्क से संपर्क होने की पुष्टि हुई है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विक्रांत कश्यप (29 वर्ष), निवासी झाझरा, प्रेमनगर के रूप में हुई है। उसके पास से .32 बोर की अवैध पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस, स्प्रे पेंट कैन और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

🔶 पाकिस्तान से जुड़ा नेटवर्क एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के अनुसार, अभियुक्त इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी और उसके साथी राणा के संपर्क में था। उसे सोशल मीडिया के जरिए “स्लीपर सेल” के रूप में इस्तेमाल करने की साजिश रची जा रही थी।

🔶 संवेदनशील स्थानों की रेकी पूछताछ में सामने आया कि आरोपी को देहरादून के आईएसबीटी, पुलिस मुख्यालय और अन्य सरकारी भवनों की वीडियो बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए थे। इतना ही नहीं, इन स्थानों को बम से उड़ाने तक की साजिश रची जा रही थी।🔶 दीवारों पर लिखवाया ‘TTH’ आरोपी को शहर में दहशत फैलाने के उद्देश्य से “तहरीक-ए-तालिबान-हिंदुस्तान (TTH)” नाम लिखने का टास्क दिया गया था। उसने झाझरा, सेलाकुई और आसपास के इलाकों में दीवारों पर स्प्रे पेंट से यह लिखकर वीडियो पाकिस्तान भेजी।

🔶 सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से कनेक्शन पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का फैन था और उनकी हत्या से आक्रोशित था। इसी भावनात्मक स्थिति का फायदा उठाकर पाकिस्तानी हैंडलर ने उसे अपने जाल में फंसाया और आतंकी गतिविधियों की ओर मोड़ दिया।

🔶 लालच देकर फंसाया गया आरोपी को नेपाल के रास्ते दुबई भेजने और मोटी रकम देने का लालच दिया गया था। उसे दिल्ली में एक संगठन के कार्यकर्ताओं और सुप्रीम कोर्ट के वकील पर हमला करने का भी टास्क दिया गया था।

🔶 जांच जारी एसटीएफ और अन्य एजेंसियां आरोपी के मोबाइल से मिली जानकारी के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हैं। आरोपी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *