उत्तराखंड:पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान को लेकर दिए गए कथित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे शक्तिशाली लोकतांत्रिक देश से दुनिया शांति, आर्थिक सुरक्षा और आपसी सौहार्द की उम्मीद करती है, लेकिन इस तरह की धमकी भरी भाषा वैश्विक संतुलन के लिए खतरनाक है।रावत ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ईरान केवल एक देश नहीं, बल्कि हजारों वर्षों में विकसित हुई एक समृद्ध सभ्यता है। ऐसे में किसी भी राष्ट्र को “मिटा देने” जैसी बात करना 21वीं सदी के सभ्य समाज के अनुरूप नहीं है।उन्होंने आगे कहा कि आज दुनिया का कोई भी व्यक्ति या परिवार ऐसा नहीं बचा है, जो वैश्विक घटनाओं से प्रभावित न हो रहा हो। ट्रंप की नीतियों और बयानों के कारण महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याएं बढ़ी हैं, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी की ओर बढ़ रही है।रावत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से शांति, कूटनीति और मानवता को प्राथमिकता देने की अपील की है।
ट्रंप के बयान पर हरीश रावत का तीखा प्रहार, कहा—21वीं सदी में युद्ध की भाषा अस्वीकार्य।
