जागेश्वर वन विभाग में भ्रष्टाचार का खुलासा, बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार ।

अल्मोड़ा/जागेश्वर।विजिलेंस अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल (हल्द्वानी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग जागेश्वर में तैनात बाबू (फॉरेस्टर) नवीन नौटियाल को ₹25,500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने विजिलेंस टीम को सूचना दी थी कि विभागीय कार्य कराने के एवज में उससे रिश्वत की मांग की जा रही है।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी (Forest Ranger) आशुतोष जोशी के खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामले की गहन जांच जारी है और अन्य संभावित संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विजिलेंस टीम ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।👉 इस कार्रवाई के बाद वन विभाग में पारदर्शिता और कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं, वहीं आम जनता में इस कदम की सराहना की जा रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *