-जनता को सुगम, सुरक्षित और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामीदेहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक कर राज्य की कानून-व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, सेवा पखवाड़ा एवं अन्य जनहित से जुड़े विषयों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनता को सुगम, सुरक्षित और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। सभी संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। पुलिस द्वारा त्रिकोणीय गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।उन्होंने कहा कि मानसून के बाद सड़क मार्गों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
बरसात के बाद सड़कों के सुधार व गड्ढामुक्त कराने की निविदा प्रक्रिया अभी से पूरी करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा मनाने की घोषणा की। इस दौरान सभी जनपदों में सेवा, जनजागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर उसे समयबद्ध रूप से लागू किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं सड़क मार्ग से विभिन्न जिलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष जायजा लेंगे।रेत में नमक मिलाए जाने संबंधी शिकायतों पर भी मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों की गंभीरता से जांच कर तत्काल नमूना लिया जाए। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।—