गणतंत्र दिवस पर व्यापार मंडल महामंत्री सोहन प्रसाद गैरोला ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, बाबा श्याम से राष्ट्र की शक्ति व समृद्धि की कामना ।

बड़कोट / उत्तरकाशी।77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर व्यापार मंडल बड़कोट के महामंत्री एवं अनुका गारमेंट के संचालक मोहन प्रसाद गैरोला ने जनपद उत्तरकाशी सहित समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस अवसर पर उन्होंने तिरंगे को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और संविधान की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया।सोहन प्रसाद गैरोला ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस भारत के संविधान, लोकतंत्र और नागरिक कर्तव्यों का प्रतीक है। यह दिन हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को स्मरण करने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि “बाबा श्याम की कृपा से भारत सदा शक्तिशाली बने” — यही कामना प्रत्येक देशवासी के हृदय में होनी चाहिए। धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और राष्ट्रभक्ति ही भारत की सबसे बड़ी शक्ति है।व्यापार मंडल महामंत्री मोहन प्रसाद गैरोला ने कहा कि व्यापारी वर्ग सदैव देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहा है और राष्ट्र निर्माण में उसका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने व्यापारियों से ईमानदारी, पारदर्शिता और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, ताकि भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सके।अंत में उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि संविधान, तिरंगे और राष्ट्र के प्रति श्रद्धा और संकल्प का दिन है। आइए, हम सभी मिलकर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *