गणतंत्र दिवस पर भाजपा जिला महामंत्री पवन नौटियाल ने दी शुभकामनाएं, संविधान और राष्ट्र एकता का दिया संदेश ।

उत्तरकाशी।77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी उत्तरकाशी के जिला महामंत्री एवं यमुनोत्री विधानसभा से 2027 के विधायक प्रत्याशी पवन नौटियाल ने जनपदवासियों सहित समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस अवसर पर उन्होंने तिरंगे को नमन करते हुए देश की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।पवन नौटियाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस भारत के लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। यह दिन हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। संविधान में निहित न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों को आत्मसात कर ही राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है और प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए। युवाओं को राष्ट्रहित, अनुशासन और सेवा भाव को अपना मूल मंत्र बनाना चाहिए।पवन नौटियाल ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि रही है और यहां के युवाओं ने हमेशा देश की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने जनपदवासियों से सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति और विकास के कार्यों में एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की।अंत में उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि तिरंगे की गरिमा बनाए रखने और संविधान के प्रति अपनी निष्ठा दोहराने का अवसर है। आइए, हम सभी मिलकर एक मजबूत, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लें।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *