गणतंत्र दिवस पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने दी शुभकामनाएं, संविधान व राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश ।

उत्तरकाशी।77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उत्तरकाशी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने जनपदवासियों सहित समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस अवसर पर उन्होंने तिरंगे को नमन करते हुए देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।दीपक बिजल्वाण ने अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। यह दिन हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि संविधान में निहित न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों को जीवन में आत्मसात करना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है।उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह सहित अनेक महापुरुषों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज भारत एक सशक्त और अखंड राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित है। हम सभी का दायित्व है कि उनकी विरासत को संजोते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखें।पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जागरूक और जिम्मेदार युवा ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला होते हैं।अंत में उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने संकल्पों को दोहराने का अवसर है। आइए, हम सभी मिलकर तिरंगे की गरिमा बनाए रखें और एक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *