खबर का असर: जनदबाव और संगठन की सक्रियता के बाद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा का पुरोला दौरा तय।

उत्तरकाशी/पुरोला।मोरी विकासखंड के फिताडी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद उठे सवालों, विपक्ष के हमलों और लगातार बन रहे जनदबाव का असर अब साफ नजर आने लगा है। घटना के बाद कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने मौके पर पहुंचकर सरकार को घेरा था और यह सवाल उठाया था कि न तो प्रभारी मंत्री और न ही मुख्यमंत्री घटनास्थल पर पहुंचे।

इस पूरे मामले को मीडिया, विशेषकर गढ़ देश न्यूज़ द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद अब सरकार हरकत में आई है। उत्तराखंड सरकार ने प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा का पुरोला विधानसभा क्षेत्र में दौरा तय कर दिया है।

📌 दौरे का पूरा कार्यक्रम 5 अप्रैल:देहरादून से प्रस्थान कर उत्तरकाशी पहुंचेंगे पुरोला, मोरी सहित विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का दौरा फिताड़ी में कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक स्थानीय समस्याओं और अग्निकांड की स्थिति की समीक्षा6 अप्रैल:हनोल, बड़कोट और ब्रह्मखाल क्षेत्रों का भ्रमणजनसंपर्क कार्यक्रम और विभागीय बैठकों का आयोजन विकास कार्यों और जमीनी हकीकत का जायजा

📌 सूत्रोंक अनुसार दौरे के पीछे के प्रमुख कारण फिताडी गांव अग्निकांड के बाद सरकार की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल कांग्रेस द्वारा सरकार को घेरने की रणनीति मीडिया में लगातार उठ रहा मुद्दाक्षेत्र में बढ़ता जनआक्रोश और स्थानीय असंतोष संगठन के भीतर से भी सरकार तक पहुंचाई गई शिकायतें

📌 संगठन का दबाव भी बना कारण सूत्रों के अनुसार, पुरोला विधानसभा को “विकास के मॉडल” के रूप में प्रस्तुत किए जाने के दावों और जमीनी हकीकत में भारी अंतर को लेकर संगठन के भीतर भी नाराजगी थी। कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने सरकार तक यह संदेश पहुंचाया कि क्षेत्र में कई समस्याएं अब भी जस की तस बनी हुई हैं।इसी आंतरिक दबाव के चलते प्रभारी मंत्री का यह दौरा तय हुआ है, ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और जमीनी स्तर पर फीडबैक लिया जा सके।

📌 स्थानीय लोगों की उम्मीदेंअग्निकांड पीड़ितों को शीघ्र राहत और मुआवजाक्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का सुधारशिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी समस्याओं का समाधान विकास के दावों और वास्तविकता के बीच की खाई को पाटने की पहल

📌 अब नजरें दौरे के परिणाम पर क्षेत्रवासियों का मानना है कि यदि मीडिया और जनता का दबाव न बनता, तो यह दौरा संभव नहीं था। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि यह दौरा केवल औपचारिकता बनकर रह जाता है या वास्तव में समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाते हैं।

👉 आने वाले दिनों में यह दौरा पुरोला विधानसभा की राजनीति और विकास की दिशा दोनों तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *