कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा बोले—डिग्री के साथ रोजगार सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध, उत्तरकाशी आईटीआई बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस।

उत्तरकाशी, 7 अप्रैल:जनपद के जोशियाड़ा क्षेत्र में मंगलवार को 217.33 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भवन का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को अब बेरोजगारी का सामना नहीं करना पड़ेगा, बल्कि उन्हें उद्योगों और स्वरोजगार से जोड़ने की ठोस व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीमांत जिलों के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से पीएम सेतु हब स्कोप मॉडल लागू किया गया है।

साथ ही प्रदेश में पहली बार डीएसटी (डुअल स्किल ट्रेनिंग) मॉडल शुरू किया गया है, जिससे युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण मिल रहा है। उन्होंने घोषणा की कि उत्तरकाशी आईटीआई को भी जल्द ही डीएसटी मॉडल से जोड़ा जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि उत्तरकाशी आईटीआई को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा,

जिससे यहां के छात्रों को उन्नत और आधुनिक तकनीकी शिक्षा मिल सकेगी। बड़कोट आईटीआई को पहले ही टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा चुका है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आईटीआई जैसे संस्थान युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

नए भवन के निर्माण से अब छात्रों को आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे वे अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकेंगे।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी जयभारत सिंह, विधायक सुरेश चौहान, दर्जा राज्य मंत्री प्रताप पंवार, जगत सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. स्वराज विद्वान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, केदार सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार, ममता पंवार, जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र कोहली सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *