उत्तराखण्ड में रोपवे परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रथम बोर्ड बैठक सम्पन्नदेहरादून।मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड राज्य में रोपवे परियोजनाओं के विकास, क्रियान्वयन, संचालन एवं रखरखाव से संबंधित विभागों, हितधारकों एवं पीपीपी कंपनियों के साथ प्रथम बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न जनपदों में गतिमान एवं प्रस्तावित रोपवे परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित जिलाधिकारियों से भी परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।मुख्य सचिव ने कहा कि रोपवे परियोजनाएं प्रदेश की अर्थव्यवस्था, पर्यटन विकास, यातायात सुगमता और समग्र क्षेत्रीय विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रारंभिक चरण में ही विजिबिलिटी स्टडी (Visibility Study) को हाई पावर कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया जाए, ताकि परियोजना के तकनीकी, वित्तीय एवं पर्यावरणीय पहलुओं पर समय रहते विचार-विमर्श किया जा सके।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि रोपवे से जुड़े प्रस्तावों की गहन एवं त्वरित स्क्रूटनी कर सभी लंबित बिंदुओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे अनावश्यक विलंब की स्थिति उत्पन्न न हो। विशेष रूप से पीपीपी मोड पर बनने वाली परियोजनाओं के तकनीकी, वित्तीय एवं प्रशासनिक अनुमोदनों की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने तथा तय समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन, सरकारी निर्माण एजेंसियों, लोक निर्माण विभाग (PWD) तथा सुरक्षा एजेंसियों (पुलिस) के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर आने वाली भूमि, यातायात, सुरक्षा एवं जनसहभागिता से जुड़ी चुनौतियों का समाधान समन्वित प्रयासों से ही संभव है।बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि जिन प्रस्तावों को हाई पावर कमेटी अथवा बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है, उन्हें समयबद्ध तरीके से प्रस्तुत किया जाए, ताकि निर्णय प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।बैठक में सचिव श्री दिलीप जावलकर, डॉ. पंकज पांडेय, श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर सचिव श्री अभिषेक रूहेला, एनएचएनएमएल (NHNML) से श्री प्रशांत जैन सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Related Posts
STF उत्तराखंड ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ स्कैम के मास्टरमाइंड को झारखंड से दबोचादेहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ (STF) ने झारखंड से ‘डिजिटल अरेस्ट’ स्कैम के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है।
- gadhdeshnews
- March 9, 2025
- 0
STF उत्तराखंड ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ स्कैम के मास्टरमाइंड को झारखंड से दबोचादेहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ (STF) ने झारखंड से ‘डिजिटल अरेस्ट’ स्कैम के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार […]
गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा मार्ग का सचिव लोक निर्माण विभाग ने किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश—
- gadhdeshnews
- May 2, 2025
- 0
गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा मार्ग का सचिव लोक निर्माण विभाग ने किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश— उत्तरकाशी, 02 मई 2025गंगोत्री और यमुनोत्री […]
विधानसभा सत्र -विपक्ष भी सत्ता सुख का साझेदार, जनता के सरोकार हाशिए पर
- gadhdeshnews
- August 20, 2025
- 0
विधानसभा सत्र : सत्ता–विपक्ष की मिलीभगत से जनता के मुद्दे हाशिए परगैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में जिस उम्मीद के साथ जनता की नज़रें […]
