उत्तरकाशी।भगवान काशी विश्वनाथ की पावन नगरी उत्तरकाशी में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक माघ मेला-2026 एवं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जिला पंचायत उत्तरकाशी की ओर से जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।जिला पंचायत द्वारा जारी संदेश में कहा गया है कि माघ मेला उत्तरकाशी की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक पहचान का प्रमुख पर्व है, जिसमें जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश व देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु एवं पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। ऐसे में माघ मेले का सफल आयोजन सभी जनपदवासियों के सहयोग से ही संभव है।जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश सिंह चौहान ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिला पंचायत को सुदृढ़ करने तथा माघ मेले के सुव्यवस्थित एवं सफल संचालन में सभी नागरिक अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, अनुशासन और आपसी सहयोग से ही उत्तरकाशी की गरिमा को और ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है।वहीं जिला पंचायत उत्तरकाशी की अपर मुख्य अधिकारी मोनिका भंडारी ने कहा कि माघ मेले के दौरान स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालने तथा मेले को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।जिला पंचायत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने का संदेश देते हुए सभी नागरिकों से जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की भी अपील की है।जिला पंचायत उत्तरकाशी ने विश्वास जताया कि जनसहयोग से माघ मेला-2026 एवं गणतंत्र दिवस का आयोजन ऐतिहासिक, सफल एवं यादगार सिद्ध होगा।
उत्तरकाशी में माघ मेला-2026 व गणतंत्र दिवस को लेकर जिला पंचायत ने दी शुभकामनाएं, सहयोग की अपील ।
